गांव की पहली पंचायत घिलोड कलां व् घिलोड खुर्द की संजी बनी थी| जिसके सरपंच घिलोड कलां के श्री राम सरूप जी थे| सन १९६० में घिलोड खुर्द की अलग पंचायत बनी जसके सरपंच श्री दीपचंद जी बने | वे लगातार डो योजना में सरपंच रहे| गांव के वर्तमान सरपंच श्री मति राज रानी जी हैं, जो की एक ग्रहणी हैं| गांव का पंचायत कार्यालय घर पर ही है| पंचों में महिलाओं की संख्या ५ व् वार्डों की संख्या ७ है| पंचायत का सालाना बजट ४,५०,००० है| गांव में बी.पि.एल परिवारों की संख्या ४४ व् ए. पि.एल परिवारों की संख्या १९६ है|